शनिवार, 30 जनवरी 2016

वैष्णव वैरागी (च.स.)एकता समिती,राजस्थान की प्रेस वार्ता सम्पन्न

����प्रेस वार्ता ����

��वैष्णव वैरागी एकता समिति
राजस्थान

की और से आज 29 ,01,2016
को जोधपुर "मारवल उम्मीद" में प्रेस वार्ता की गयी ।

माननीय समाज सेवी श्रीमान बाबूदास जी रामावत (खेतासर) श्री मांगीलाल जी नारवा ,मदन दास जी नारनाडी ,जानकीदास थोब , धनराज जी वकील ,ओमप्रकाश जी सोइन्त्रा, सूरजदास जी वडलिया , B.L. वकील , और समाज बन्धु पधारे व् मिडिया में जानकारी दी गयी की वैष्णव समाज ,व् समस्त पुजारी वर्ग के साथ सरकार ने बहुत ही  अन्याय किया हे । जो पुरखो से जिस जमीन पर खेती करते आये हे । उससे हमे बेदखल किया गया। हम लोग किसान पुजारी हे यही हमारी रोजी रोटी हे।इसके सिवा हमारे पास कोई भूमि नही हे। हम भूमि हींन हो गए हे । 1952 में जो एक्ट बना उसमे यह कानून बना की जागीर खत्म किया व् जो जमीन किसान बो रहे हे उन्हें उसकी खातेदारी दी जाय ।। फिर हमे पुजारी घोषित कैसे कर सकते हे । हम किसान पुजारी हे। पूजा करना तो हमारा धर्म हे ।।
इसलिय उच्च न्यायालय के फैसले के विरुध्द हमे सर्वोत्तम न्यायालय की चरण में जाना पड़ा ।
जो मानानीय न्यायाधीश ने हम सभी पीडितो को राहत प्रदान की व् यथा स्तिथि के आदेश पारित किया । अब आगे लड़ाई लड़नी हे सभी समाज बन्धु इसमें उत्साह के साथ सहयोग करे अपने हक के लिये लड़े।।

जय सियाराम जय माराज ������

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें